Pages

Free counters!
FollowLike Share It

Friday 9 March 2012

उत्तराखंड में कांग्रेस और भाजपा दोनों ने ही किया सरकार बनाने का दावा


उत्तराखंड में कांग्रेस और भाजपा दोनों ने ही किया सरकार बनाने का दावा

Friday, 09 March 2012 09:36
देहरादून..नयी दिल्ली, नौ मार्च (एजेंसी) उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही सरकार बनाने का दावा किया है। दोनों दलों ने बहुमत के लिए जरूरी संख्या तक पहुंचने के लिए निर्दलीय और बसपा विधायकों को लुभाने के प्रयास तेज कर दिये हैं। 
कांग्रेस ने कहा कि वह पार्टी आला कमान द्वारा विधायक दल के नेता के चुनाव के बाद सरकार बनाएगी।
कांग्रेस विधायक दल के नेता को चुनने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अधिकृत किया गया है। उसके एक दिन बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल आर्य ने कहा, ''पार्टी आला कमान नये नेता का चुनाव कर ले, उसके बाद हम सरकार भी बनाएंगे।''
नयी सरकार बनाने के नजदीक पहुंच गयी कांग्रेस ने यह दावा भी किया कि सरकार बनाने के लिए जरूरी संख्या जुटा ली गयी है।
आर्य ने देहरादून में संवाददाताओं से कहा, ''हमारे पास नयी सरकार बनाने के लिए पर्याप्त संख्या है।''
सत्तर सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और उसे 32 सीटें मिली हैं। भाजपा को इससे एक कम 31सीटें मिलीं। 
बसपा यहां तीन सीटें जीती है और उत्तराखंड क्रांति दल का एक विधायक विजयी हुआ है। यहां से तीन निर्दलीय जीतकर आये हैं।
कम संख्या होने के बावजूद भाजपा ने दावा किया कि वह अगली सरकार बनाएगी और सत्ता में बरकरार रहेगी।
भाजपा के महासचिव अनंत कुमार ने नयी दिल्ली में संवाददाताओं से कहा, ''हम उत्तराखंड में होली मनाएंगे। कांग्रेस वहां सरकार नहीं बना पाएगी।''
कुमार ने दावा किया कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम छह मार्च को घोषित होने के बाद और गोवा में सरकार बनाने और पंजाब में सत्ता में वापसी के साथ ही भाजपा ने रंगों का उत्सव मनाना शुरू कर दिया।
आर्य ने कहा कि पार्टी आला कमान ने नव निर्वाचित विधायकों के विचार जानने के लिए पर्यवेक्षकों को देहरादून भेजा है।
पार्टी सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस विधायक दल की कल रात हुई बैठक में कांग्रेस महासचिव और राज्य के पार्टी मामलों के प्रभारी चौधरी वीरें्रद सिंह ने इस संबंध में नये चुने गये विधायकों से अलग अलग बात की।


No comments:

Post a Comment